20.5 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 में मुख्यमंत्री ने विकास विजन किया साझा

देहरादून में आयोजित हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 में सम्मिलित होकर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रगतिशील उत्तराखंड के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

राज्य की प्रगति को नई गति देने हेतु विकास कार्यों को तीव्रता प्रदान करते हुए आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। पारदर्शी एवं उत्तरदायी सुशासन के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देवभूमि की सांस्कृतिक अस्मिता, समृद्ध परंपराओं और गौरवशाली विरासत की रक्षा के साथ हम समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर न्यायपूर्ण एवं समान अधिकारों पर आधारित समाज के निर्माण की दिशा में दृढ़तापूर्वक अग्रसर हैं।

 

 

नया उत्तराखंड विकास की तीव्र गति, विरासत की गरिमा, शासन में पारदर्शिता और जनकल्याण की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ता हुआ, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

नवनियुक्त जिलाधिकारी पौड़ी ने साझा की प्राथमिकताएं, विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने का दिया जोर

Uttarakhand Vidhansabha

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव आनंद वर्धन के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को नई उड़ान

Nidhi Jain

देहरादून में अवैध खनन कर रहे तीन लोगों को SDRF ने बचाया और सरकार का दावा है कि कोई अवैध खनन नहीं हो रहा है?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment