26.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

पीएम दौरे से पहले हाई अलर्ट: मुख्य सचिव ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।

मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली – एनसीआर से देहरादून पहुँचने का समय कम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

IAS पूजा खेडकर का विकलांगता प्रमाण पत्र निरस्त हुआ तो क्या होगा?

Uttarakhand Vidhansabha

मोदी कैबिनेट में किस मंत्री को मिलेगा कौन-सा विभाग, आज हो जाएगा फाइनल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती पर युवाओं को दी बड़ी सौगात, फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment