17 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

श्रमिकों के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा कदम, 191 कॉमन सर्विस सेंटरों का शुभारंभ

कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित करने के साथ ही 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया।

श्रमिक प्रदेश के विकास की नींव हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और उनके परिवारों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ हम उन्हें प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं।

191 कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से अब श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं से जुड़ी हर सेवा अपने ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर पर ही उपलब्ध होगी। इससे उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व संसाधनों की भी बचत होगी।

Related posts

“मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यू-प्रिपेयर परियोजनाओं की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी”

Nidhi Jain

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ADB के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार

Nidhi Jain

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे एल्विश यादव, ED ने पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment