15.8 C
Dehradun, IN
February 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री का बड़ा कदम: कुंभ 2027, गंगा संरक्षण और सिंचाई परियोजनाओं हेतु केंद्र से मांगी त्वरित मंजूरी

नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C R Paatil जी से भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार के लिए भी अनुरोध किया। इस परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा एवं क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा गंगा संरक्षण के लक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Related posts

चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा टैंक ‘जोरावर’, भारतीय सेना में होगा शामिल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ, 484 महिलाओं को ₹3.45 करोड़ डीबीटी से ट्रांसफर

Nidhi Jain

बोल बदरी विशाल की जय के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, छह माह के लिए यात्रा का मंगल शुभारम्भ,,,,

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment