33.7 C
Dehradun, IN
June 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ, 484 महिलाओं को ₹3.45 करोड़ डीबीटी से ट्रांसफर

मुख्यसेवक सदन में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में 6 जनपदों की 484 मातृशक्ति के बैंक खातों में ₹3.45 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में ट्रांसफर की।

इस योजना के अंतर्गत ₹2 लाख तक की स्वीकृति का प्रावधान है, जिसमें 75% राशि राज्य सरकार द्वारा तथा 25% लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन की जाएगी। इसी माह के अंत तक अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में अन्य 7 जनपदों की 540 महिलाओं को भी लगभग ₹4 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

एकल एवं निराश्रित महिलाओं को रोजगार से जोड़कर एक वर्ष के भीतर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कैलेंडर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री Rekha Arya जी भी उपस्थित रहीं

Related posts

UPSC परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, पूछे ये सवाल

NEET पेपर लीक की सीबीआई जांच पर 8 जुलाई को सुनवाई करेगा SC, NTA को जारी किया नोटिस

Uttarakhand Vidhansabha

“नेपाल के मंत्री बद्री पाण्डे ने जम्मू कश्मीर में मारे गए नेपाली नागरिक पर कहा, आतंकवाद अस्वीकार्य”

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment