विरही (बेडूबगड), चमोली में आयोजित ‘जनजाति समागम–2026′ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस दौरान किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों का सहृदय आभार। सीमांत क्षेत्र की इस पावन धरती पर जनजातीय समाज के अथक परिश्रम, संस्कृति, परंपरा व प्रकृति के प्रति उनकी गहरी आस्था हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।


हमारी सरकार जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 गांवों को चिन्हित कर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय विधायक Anil Nautiyal जी, Bhupal Ram Tamta जी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट जी, जिलाध्यक्ष भाजपा गजपाल सिंह बर्तवाल जी उपस्थित रहे।


