29.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

क्यों नहीं मिल पाई किसानों को अब तक खाद, जवाब दें कृषि मंत्री: जनसंघर्ष मोर्चा

खाद (यूरिया) अब आना हुआ शुरू ,इस देरी का सबब !

कृषि मंत्री को अपने काले कारनामों से ही फुर्सत नहीं

गैर जिम्मेदार मंत्री को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान खाद (यूरिया) न मिलने की वजह से काफी परेशान है, लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है | अब सहकारी समितियां में खाद्य आनी शुरू हुई है, लेकिन खुले बाजार में कई महीनों से यूरिया नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से सक्षम किसान भी खाद नहीं खरीद पा रहे हैं | जो खाद किसानों को दिसंबर तक मिलनी चाहिए थी वो जनवरी अंत में भी नहीं मिल पाई, इसका जिम्मेदार कौन है ! अब खाद की आपूर्ति शुरू हुई है, जोकि नाकाफी है यानि एक तरह से ऊंट के मुंह में जीरा है | एक तो वर्षा देर से होने के कारण किसान पहले ही परेशान था, दूसरा सही समय पर खाद न मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई | गैर जिम्मेदार कृषि मंत्री को किसानों का दर्द सुनाई नहीं दे रहा है और न हीं इनके द्वारा इस दिशा में कोई ठोस प्रयास किया गया | अधिकांश गरीब किसान सब्सिडी वाली खाद पर ही निर्भर होते हैं तथा कई को सहकारी समितियां के माध्यम से उधार मिलने वाली खाद पर ही निर्भर रहना पड़ता है आखिर कृषि मंत्री कर क्या रहे हैं ! आखिर ऐसे भ्रष्ट मंत्री का पद पर बने रहने का क्या औचित्य है ! मोर्चा कृषि मंत्री से इस गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाह कृत्य का सबब जानना चाहता है ! मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा  पत्रकार वार्ता में- प्रमोद शर्मा व दरबान सिंह असवाल मौजूद थे |

Related posts

2660 करोड़ गटक गये पेयजलकर्मी: सीएजी की रिपोर्ट से एडवोकेट विकेश नेगी ने किया खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ आदि कैलाश एवं ओम पर्वत दर्शन यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया !

Uttarakhand Vidhansabha

धामी सरकार का बड़ा कदम: जेलों में बने उत्पाद होंगे सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य उपयोग

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment