17.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

यूट्यूबर तन्नू रावत के वीडियो पर विवाद, हिंदू संगठनों ने कहा-अशोभनीय और मर्यादाओं के विपरीत

एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली ऋषिकेश निवासी तनु रावत इन दोनों विरोध को लेकर सुर्खियों में है। सुर्खियों में आने की वजह जयराम आश्रम की एक बिल्डिंग में रात को उत्तेजक कपड़ो में शूटिंग कर वीडियों वायरल करना है। इस लिए तनु रावत राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर के निशाने पर हैं। राघवेंद्र भटनागर ने राम के नाम से जुड़े परिसर में उत्तेजक कपड़े पहनकर वीडियो शूट कर वायरल करने पर विरोध किया है। इसी के साथ तनु रावत का फ्लैट खाली कराने की मांग जेआरए के प्रबंधक से की है। राघवेंद्र भटनागर का कहना है कि ऋषिकेश की संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। इस संबंध में राघवेंद्र भटनागर ने मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर में संतों के साथ मिलकर प्रेस वार्ता की। जिसमें संतों ने साफ कहा कि तीर्थ क्षेत्र में इस प्रकार के क्रियाकलाप शुभ संकेत नहीं है।

Related posts

कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत, श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त

Uttarakhand Vidhansabha

विवादों में बीच IAS पूजा खेडकर ने जिला कलेक्टर के खिलाफ लगाया उत्पीड़न का आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

रेणुका स्वामी मर्डर केस में मिले अहम सबूत, दर्शन बोला-मुझे पता ही नहीं

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment