20.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

1400 साल पुराने बाबा पीर रतन नाथ मंदिर पर DDA का बुलडोजर, कांग्रेस ने लगाया RSS पर आरोप

दिल्ली के झंडेवालान में 1400 साल पुरानी नाथ संप्रदाय की दुर्लभ शाखा ‘हर श्री नाथ’ के ऐतिहासिक बाबा पीर रतन नाथ मंदिर पर 29 नवंबर 2025 को DDA की कार्यवाही हुईं थी… कांग्रेस ने आरोप लगाया की GRAP-4 के सख्त प्रतिबंध लागू होने के बावजूद बिना किसी पूर्व नोटिस के की गई।आज विकासनगर में कांग्रेस सेवादल ने पत्रकार वार्ता कर गंभीर आरोप लगाया कि ये तोड़फोड़ पास स्थित RSS मुख्यालय ‘केशव कुंज’ की पार्किंग और विस्तार के लिए की गई है।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ये मंदिर मूल रूप से पेशावर के झंडा बाजार से जुड़ा है और विभाजन के बाद बाबा मनमोहन दास जी ने दिल्ली में इस पवित्र जोत की स्थापना की थी। मंदिर की प्राचीन दीवारें गिराकर पूरे परिसर को स्टील शटरिंग से बंद कर दिया गया है।कांग्रेस सेवादल ने मांग की है कि केशव कुंज के लिए जमीन कब्जाने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो, नाकेबंदी तुरंत हटे, तोड़े गए हिस्से का पुनर्निर्माण हो, पूरी जमीन मंदिर को वापस मिले और GRAP नियम तोड़ने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।पत्रकार वार्ता को कांग्रेस सेवादल के भास्कर चुग, अशोक मल्होत्रा और सरदार बलजीत सिंह ने संबोधित किया तथा चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया हरिद्वार/ऋषिकेश में कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

चुनाव के लिए मार्केटिंग प्रोजेक्ट बना इलेक्शन कैंपेन, जानें पार्टियों के लिए क्यों जरूरी हुईं एजेंसियां

Uttarakhand Vidhansabha

महिला का चेहरा कुचला, तन पर नहीं थे कपड़े और हाथ पर SJ नाम…कार से लाकर सड़क के किनारे फेंक गए शव

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment