17 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने धामी, रचा इतिहास

उत्तराखंड को स्थायित्व देने वाले पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने धामी, रचा इतिहास

जनता से भावनात्मक जुड़ाव बना धामी की सबसे बड़ी ताकत

भाजपा आलाकमान के साथ ही जनता की पहली पंसद हैं सीएम धामी

 पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री पद के 4 साल पूरे कर लिए हैं। पहली बार 4 जुलाई 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2022 में भाजपा की सरकार बनने के बाद दोबारा फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। दोनों कार्यकाल में उन्होंने 4 साल पूरे कर लिए हैं दरअसल उत्तराखंड में भाजपा सरकारों में कोई भी मुख्यमंत्री लगातार 4 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। राजनीतिक अस्थिरता के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने यहां बार-बार मुख्यमंत्री बदले।

पुष्कर सिंह धामी अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो 4 साल तक लगातार बने रहे, लेकिन उनके सामने अभी रिकॉर्ड बनाना बाकी है। 5 साल तक अगर वह लगातार मुख्यमंत्री बन रहे तो भाजपा सरकार का यह रिकॉर्ड होगा। केंद्रीय नेतृत्व के लिए धामी उत्तराखंड में भाजपा के सबसे विश्वसनीय चेहरा साबित हुए हैं। कई अहम निर्णय को लेकर भी धामी ने देश भर में सुर्खियां बटोरी हैं

उसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात हो या फिर नकल विरोधी कानून या धर्मांतरण जैसे बड़े कानून की बात हो, जिनकी चर्चाएं देशभर में रही।

Related posts

Big breaking :-मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में डालनवाला पुलिस स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, डालनवाला कोतवाल को किया गया लाइन हाजिर

Uttarakhand Vidhansabha

जनसैलाब के बीच मोदी का भव्य स्वागत, उत्तराखण्ड ने फिर दिखाया मोदी के प्रति अटूट विश्वास

Nidhi Jain

जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश

Nidhi Jain

Leave a Comment