27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विद्यालयों को सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने की बैठक की अध्यक्षता की

‘‘विद्यालयों को सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने संबंधी बैठक सम्पन्न।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विद्यालयों को सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने संबंधी बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने मॉडल स्कूल/सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की चेकलिस्ट बनाने, वर्तमान विद्यालयों से उनकी दूरी बताने और अभी तक हुए सभी प्रकार के निर्माण और कार्यवाही को अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल ने विद्यालयों को सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने संबंधी मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में हर ब्लॉक में एक स्कूल में निर्माण होना सुनिश्चित हुआ, जिसमें ट्रांसपोर्ट की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल और सभी खंड शिक्षा अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

 

Related posts

कोटद्वार में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

Uttarakhand Vidhansabha

Udham Singh Nagar : तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत मुठभेड़ में घायल

Uttarakhand Vidhansabha

मानसून सीजन से पहले हल्द्वानी में नगर निगम की शानदार पहल 

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment