15 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

फिल्मी स्टाइल में दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, शव पानी के टांके में फेंका,जानिए पूरा मामला..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 19 हजार रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। मृतक ने आरोपियों को पिस्टल खरीदने के लिए यह रुपए दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि 29 मई को ग्राम कोटवार ने आठनेर थाने जाकर पुलिस को बताया था कि मांडवी के पास कस्तूरचंद के खेत में पानी के टांके में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस ने युवक की शिनाख्त रेणुका खापा गांव के लवलेश के रूप में कि मृतक के गले में रस्सी से गला दबाने के निशान दिखाई दे रहे थे। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतक के दो दोस्तों पर जब शक गहराया तो कॉल डिटेल निकाली गई। पुलिस ने मृतक के दोस्त शुभम और सूरज को पकड़कर यह पूछताछ की हत्या का राज खुल गया।

लवलेश ने अपने दोस्त शुभम को 19 हजार रुपए पिस्टल खरीदने के लिए दिए थे। लेकिन शुभम ने यह रकम खर्च कर दी। 2 साल पहले हुई माता-पिता की हत्या का लवलेश को बदला लेना था। लवलेश को शुभम पिस्टल उपलब्ध नहीं कारा पाया जब लवलेश ने अपने 19 हजार रुपए वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद के बाद आरोपियों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।

Related posts

मध्य प्रदेश लोकायुक्त मुख्यालय में लगी आग को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाए सवाल..

Uttarakhand Vidhansabha

ईएसबी पांच माह में कराएगा आठ प्रतियोगी परीक्षाएं, सुरक्षा व्यवस्था होगी तगड़ी

Uttarakhand Vidhansabha

रतलाम में भाजपा नेता ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात ,पुलिस को दी गालियां, जानिए पूरा मामला

Uttarakhand Vidhansabha