23.6 C
Dehradun, IN
April 9, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रमण के दौरान गुरुवार को अपने पर गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां स्थानीय जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने खटीमा के नगर पालिका क्षेत्र में 07 करोड़ 15 लाख की लागत से नवनिर्मित भव्य सीएसडी कैंटीन भवन का पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कैंटीन का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। इसके उपरांत उपरांत सीएम धामी ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत किया। इस मौके पर सीएम धामी द्वारा 60 वीर वीरांगनाओं एवं 80 पूर्व वीर सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी माता विशना देवी एवं धर्म पत्नी गीता धामी के साथ अपने स्वर्गीय पिता सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण व नमन किया। सीएम के साथ इस आयोजन में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, प्रदीप बत्ता, राम सिंह कैड़ा सहित कई दर्जा मंत्री व सैनिक अधिकारियों ने शिरकत किया।

इस मौके पर सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि खटीमा के विधायक रहते खटीमा क्षेत्र में एक भव्य सीएसडी कैंटीन बनाने का उनका सपना आज साकार हुआ हैक्योंकि बचपन में सैनिक पिता के साथ चंपावत जिले के बनबसा कैंटीन जाने के दौरान पूर्व सैनिकों की परेशानी को उन्होंने देखा है। इसलिए शुरू से उनके मन में खटीमा में सीएसडी कैंटीन निर्माण की चाहत थी जिसे आज उनकी सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कैंटीन के साथ सैनिक मिलन केंद्र का भी निर्माण हुआ है जो खटीमा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न आयोजनों के काम आयेगा।

Related posts

गुजरात में छह मंजिला इमारत ढही, 15 लोग गंभीर… 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा ….

Uttarakhand Vidhansabha

जेपी नड्डा बने मोदी सरकार में मंत्री अब कौन बनेगा बीजेपी का अध्यक्ष?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment