19 C
Dehradun, IN
March 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“हरिद्वार: CM धामी ने भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि की प्रतिमा का किया अनावरण”

हरिद्वार में भारत माता मंदिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह के अवसर पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री Manohar Lal जी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश MYogiAdityanath जी के साथ पद्मभूषण से अलंकृत ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ ही उनके समाधि मंदिर का लोकार्पण किया।

परम पूज्य स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर सनातन चेतना को राष्ट्रभाव से जोड़ा और आध्यात्मिकता को राष्ट्रीय एकता का आधार बनाया। उनका जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक रहा है। आज उनके द्वारा प्रज्वलित सनातन चेतना की वही ज्योति संपूर्ण विश्व में सनातन की पताका के रूप में लहरा रही है जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक विरासत का उद्घोष करती है।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri जी, पूर्व मुख्यमंत्री व माननीय सांसद Trivendra Singh Rawat जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी, माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश Brajesh Pathak जी, मध्य प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री Kailash Vijayvargiya जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी उपस्थित रहे।

Related posts

“टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट”

Nidhi Jain

विकासनगर में अवैध खनन भंडारण पर SDM की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी का अवैध स्टॉक सीज़

Uttarakhand Vidhansabha

10% आरक्षण, पुलिस भर्ती में छूट… 6 राज्यों में अग्निवीरों की बदलेगी तकदीर

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment