24.5 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

विकासनगर में अवैध खनन भंडारण पर SDM की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी का अवैध स्टॉक सीज़

विकासनगर में अवैध खनन के भंडारण पर प्रशासन ने छापेमार कार्यवाही की है… लगातार मिल रही शिकायत के बाद SDM विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ जसवंत नगर में मौजूद इस अवैध भंडारण पर धावा बोल दिया। एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राजस्व की टीम ने अवैध भंडारण पर छापामार कार्यवाही करते हुए रेत और बजरी के इन ढेरो की नापतोल कर डाली। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन की टीम ने कार्यवाही को अंजाम देने के बाद जुर्माने सहित अन्य कार्यवाही के लिए मामले को खनन विभाग को सौंप दिया है। अब इस मामले में आगे की कार्यवाही खनन विभाग करता नजर आएगा। प्रशासन का दावा है की अवैध खनन और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी रहने वाली है।

Related posts

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों पर डबल स्ट्राइक

Uttarakhand Vidhansabha

बजट की दिशा तय करेगा उत्तराखंड का आर्थिक सर्वेक्षण, पेशेवर तैयारी के लिए NCAER की मदद

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री ने किया सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग और तिरंगा झंडा भूमि पूजन

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment