26.9 C
Dehradun, IN
October 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना सहित कुल ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जनपद चमोली में विकास कार्यों को गति देना और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना से गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना और विकास परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

Related posts

बिजली कर्मी की करंट से मौत

Uttarakhand Vidhansabha

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का बहुत ही पावन पर्व, नवरात्रि 30 मार्च से शुरू

Uttarakhand Vidhansabha

कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों का खात्मा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment