15 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

नवनियुक्त जिलाधिकारी पौड़ी ने साझा की प्राथमिकताएं, विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने का दिया जोर

नवनियुक्त जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने पत्रकार वार्ता में अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा। विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों को सुदृढ़ करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। साथ ही आगामी पंचायती चुनाव और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने की दिशा में भी वह सजग रहेंगी। इसके अतिरिक्त, आने वाले मानसून सीजन को लेकर उन्होंने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों पर जोर दिया और कहा कि प्रशासन द्वारा बेहतर विकल्पों की तलाश की जा रही है जिससे आपदा के समय नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

स्वाति एस. भदौरिया ने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग और प्रशासन की तत्परता से जिले को एक नई दिशा दी जाएगी।

Related posts

बच्चों के लिए मिड डे मील में नहीं होंगे अल्युमिनियम के बर्तन इस्तेमाल

Uttarakhand Vidhansabha

क्या मुस्लिम विरोधी हैं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, क्यों लगते हैं इस्लामोफोबिक होने के आरोप?

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में देहरादून स्थित यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित की गई

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment