27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

एनएच प्राधिकरण ने हटाई अवैध मजार, अब बना दी गई डामर रोड

 नेशनल हाइवे प्राधिकरण और प्रशासन ने जिस अवैध मजार को 14 घंटे पहले ध्वस्त किया था, वहां अब लोकनिर्माण विभाग ने डामर रोड बना दी है। इस मामले में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया वो इस मजार को हटाने के लिए कई बार पत्र लिख चुके थे, इतना ही नहीं उन्होंने एक बार सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी उन्होंने कहा जो भी अतिक्रमण की जद में आएगा उसे हटाया जायेगा। वही रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने कहा है कि अवैध मजार हटाए जाने की कार्यवाही को रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के दिशा में पहला कदम उठाया है। इंद्रा चौराहे पर बनी मासूम मियां की मजार पांच दशक से पुरानी थी। यह मजार एन एच पर अवैध रूप से बनी हुई थी इस कारण एन एच प्राधिकरण ने अवैध मजार को हटाने के लिए कई नोटिस भी दिए थे लेकिन मजार संचालक ने इन नोटिस को दरकिनार कर दिया था। प्राधिकरण द्वारा अवैध मजार हटाए जाने के बाद जमीन को बुलडोजर से बराबर कर दिया था। अब लोक निर्माण विभाग ने इस स्थान पर डामर रोड बना दी है।

Related posts

कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

Nidhi Jain

Big breaking :-मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में डालनवाला पुलिस स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, डालनवाला कोतवाल को किया गया लाइन हाजिर

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मातृ संस्कार समागम’ में किया प्रतिभाग, मातृशक्ति को किया सम्मानित

Nidhi Jain

Leave a Comment