16.7 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सरोवर नगरी नैनीताल में सचिव आर राजेश ने निर्माणाधीन पार्किंग का किया निरीक्षण

नैनीताल में राज्य के आवास सचिव आर राजेश ने निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया है। रुद्रपुर के बाद नैनीताल में तल्लीताल नेशनल होटल के पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया है तो मेट्रोपोल पार्किंग के भी कामकाज की जानकारी निर्माण करने वाली एजंसियों से ली है। इस दौरान अधिकारियों ने पार्किंग छमता निर्माण तकनीकी की जानकारी ली और जल्द काम करने के निर्देश दिए हैं। सचिव आवास ने बताया कि तल्लीताल में मैकेनिकल पार्किंग तैयार होनी है जीके लिए अवैध कब्जा हटाया गया है वहीं शत्रु संपत्ति पर 700 वाहनों की पार्किंग को लेकर रूपरेखा तैयार करने की बात कही है इसमें नाला पाटकर सड़क तैयार करने को कहा गया है। नैनीताल के साथ भीमताल नौकुचियाताल सातताल और रुद्रपुर में भी प्राधिकरण के काम काज का जायजा लिया गया है। दरअसल नैनीताल में पार्किंग की बड़ी समस्या है तो मेट्रोपोल में सीएम धामी पहले ही भूमि पूजन कर चुके हैं, लेकिन सवाल अब भी ये है कि निरीक्षण तो हो रहा है मगर पार्किंग निर्माण कब शुरू होगा और कब पर्यटकों को राहत मिलेगी.

Related posts

नेपाल के काठमांडू में विमान क्रैश…टेक ऑफ के दौरान लगी आग, विमान में सवार 5 की मौत

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Nidhi Jain

IAS पूजा खेडकर के परिवार पर एक्शन, पुणे में बंगले के बाहर अवैध अतिक्रमण तोड़ेगा निगम

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment