24.6 C
Dehradun, IN
February 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में देहरादून में प्रदेश-व्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

आज माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा अजमेर, राजस्थान से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर, देहरादून स्थित गांधी शताब्दी चिकित्सालय में इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़कर प्रदेश-व्यापी अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान हमारी बेटियों और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने महिला स्वास्थ्य, किशोरियों के कल्याण एवं सशक्त भारत के संकल्प को और सुदृढ़ करने के लिए यह दूरदर्शी पहल प्रारंभ की।

बेटियाँ राष्ट्र का भविष्य हैं और स्वस्थ नारी ही परिवार एवं समाज की सशक्त रीढ़ होती है। एचपीवी टीकाकरण केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा और सम्मान का सशक्त संकल्प है, जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुझे विश्वास है कि सभी स्वास्थ्य संस्थान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा हमारे समर्पित आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री इस अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Related posts

चार धाम यात्रियों की जान से खिलवाड़, शराब पीकर यात्रियों से भरी बस चलाने वाला ड्राइवर पहुंचा सलाखों के पीछे

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा 2 मई से शुरू, तैयारियां जोरों पर…

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री ने किया नमन…

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment