15 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम बनकर बीवी रचा चुकी 5 शादियां… SP के पास पहुंचा पांचवा पति, बोला- मुझे बचा लीजिए

छतरपुर: साहब मुझे बचा लो मेरी पत्नी के 5 पति, सबको फंसाया अब मेरी बारी है। छतरपुर एसपी ऑफिस में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे फूलचंद कुशवाहा ने आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी के कई पति है और सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है और अब मेरी बारी है। आवेदन में फूलचंद कुशवाहा ने बताया कि विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा ने मुझे अपनी प्रेम जाल में फंसा कर 2011 में विवाह किया था विवाह के पश्चात आवेदक को पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करती है। इस व्यवसाय की आड़ में बहुत से लोगों से उसके संबंध है जिसका विरोध पति द्वारा पूर्व से ही किया जा रहा है जिसके कारण मेरी पत्नी द्वारा सिविल लाइन थाना में मेरी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पति ने बताया कि मेरी पत्नी विनीता उर्फ बृजेश और सलमा वर्ष 2000 में रामवीर तोमर से विवाह किया था रामवीर तोमर की धन संपत्ति हड़पकर वर्ष 2006 में मेरी पत्नी ने अपना नाम और धर्म परिवर्तन कर सलमा रख लिया और भूरे खान नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया। भूरे खान की संपत्ति हड़पने के पश्चात मेरी पत्नी फिर विनीता सिंह बनी और 2008 में अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से फिर से हिंदू बनकर विवाह किया। इसी बीच 2009 में छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से शादी कर ली और फिर 2011 में आवेदक से शादी कर अब आवेदक को अपने प्रेमियों से जान से मारने और थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दे रही है, जिस पर एडिशनल एसपी ने बताया कि आवेदन मिला इस जांच की जा रही है।

Related posts

बैरागढ़ में ओवरब्रिज का काम समय पर पूरा नहीं हो सका, कारोबार ठप होने से व्यापारी चिंतित

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।

Uttarakhand Vidhansabha

आरटीई के तहत प्रवेश देने वाले निजी स्कूलों से मांगी गई फीस की जानकारी

Uttarakhand Vidhansabha