15 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

प्रतिबंधित मोरटक्का पुल पर वाहनों से वसूले जा रहे थे दो से ढाई हजार रुपए, दो पुलिसकर्मी निलंबित

खंडवा। इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध की आड़ में अवैध वसूली के आरोप में मोरटक्का चौकी प्रभारी और एक आरक्षक को एसपी मनोज कुमार राय ने निलंबित कर दिया है।

लोड ट्रकों से वसूले जा रहे थे दो से ढाई हजार

पुराने हो चुके मोरटक्का पुल से एनएचएआइ द्वारा 20 टन से अधिक भार वाले वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। आरोप है कि मोरटक्का पुल से प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन रात में पुलिस की मिलीभगत से निकल रहे थे। इसके एवज में ट्रक चालक से दो हजार से ढाई हजार रुपये वसूले जा रहे थे। वाहन मलिक , ट्रांसपोर्टर और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इसकी शिकायतें की जा रही थी।

इंदौर आइजी तक पहुंची शिकायत, एसपी ने की कार्रवाई

खंडवा के दौरे पर पहुंचे इंदौर आइजी ग्रामीण अनुराग तक शिकायत पहुंचने पर एसपी मनोज कुमार राय ने कार्रवाई की है। उन्होंने मोरटक्का चौकी प्रभारी शिवराम जाट और आरक्षक अंकित को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार खरगोन एसपी कर्मवीर शर्मा ने बड़वाह थाना के दो आरक्षको पर भी करवाई की है।

Related posts

इंदौर में 25 चाट-चौपाटियां, खाने के शौकीनों ने फूड बिजनेस को पहुंचाया 1500 करोड़ पर

Uttarakhand Vidhansabha

भाजपा नेता की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे..

Uttarakhand Vidhansabha

पॉश कॉलोनी में घुसे सशस्‍त्र बदमाश, 18 गार्ड तैनात होने के बाद भी हो गई वारदात

Uttarakhand Vidhansabha