20.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

Udham Singh Nagar : तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत मुठभेड़ में घायल

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पंजाब के तरन तारण से गिरफ्तार कर विशेष टीम उधम सिंह नगर ला रही थी।

 

इसी दौरान काशीपुर में kvr हॉस्पिटल के पास हाइवे कोतवाली क्षेत्र में जिस वाहन से पुलिस कर्मी और सरबजीत आ रहे थे उसका टायर फट गया और वाहन सड़क से नीचे गिरकर पलट गया।

मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस की पिस्टल लेकर गेहूं के खेत में घुस गया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई में आरोपी सरबजीत के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जबकि तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। सभी को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।‏

Related posts

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Uttarakhand Vidhansabha

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

Uttarakhand Vidhansabha

लापरवाही पर दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को स्वास्थ्य सचिव की फटकार, प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को कड़ी चेतावनी, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment