27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेशउत्तराखण्डदेशमुख्य समाचार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक माननीय रक्षा मंत्री जी को भेंट की तथा इसके सांस्कृतिक महत्व, परंपरा और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।

इस भेंट पर जानकार देते हुए ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने आदरणीय पिताश्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी (एवीएसएम) जी का कुशलक्षेम जाना तथा देहरादून आकर उनसे भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की।विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कोटद्वार की भौगोलिक विशेषताओं, सैन्य पृष्ठभूमि एवं देशसेवा से जुड़े नागरिकों की बहुलता की जानकारी देते हुए माननीय रक्षा मंत्री जी को कोटद्वार पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया।यह शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं तथा गौरवशाली सैन्य परंपरा के सम्मान और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

Related posts

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई

Uttarakhand Vidhansabha

योगा करते हुए सेंट्रल स्कूल में बेहोश हुए 25 से ज्यादा बच्चे, मचा हड़कंप… अस्पताल में भर्ती

Uttarakhand Vidhansabha

विश्व दिवंगत दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पौड़ी में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment