13.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में रेव पार्टी कराने वाली महिला गिरफ्तार, रेस्टोरेंट और होटलों में रखती थी संपर्क..

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस पर कुछ दिन पूर्व में रेव पार्टी आयोजित की गई थी, जहां शराब और कई तरह का नशा युवक युवतियों को परोसा जा रहा था। पुलिस के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बाद पार्टी में नशा कर रहे युवक युवतियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को फरार चल रही कशिश बाधवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस में हुई रेव पार्टी में पुलिस की दबिश के बाद से फरार चल रहे तीन आरोपियों में से एक इवेंट मैनेजर कशिश वाधवानी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बताया की, कुछ दिन पूर्व राला मंडल की पहाड़ी चल रही पार्टी में दबिश दी गई थी। जहां शराब सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए थे, पूरे मामले में तीन लोग फरार चल रहे थे।

एक महिला को गिरफ्तार किया है, यह महिला प्राइवेट पार्टियों के लिए मैसेज फॉरवर्ड करती थी। पार्टी में आने के लिए लोगों को आमंत्रित करती थी, महिला ने पूछताछ में कई जगहों के नाम बताएं हैं और कई लोगों के नाम सामने आए हैं जो इस तरह के आयोजन करवाते हैं, कुछ जगह पुलिस के द्वारा चिन्हित की गई हैं, मुख्य दो आरोपी हैं जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगी हुई है जल्दी उनको गिरफ्तार कर लेंगे।

Related posts

अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से 26 जून को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

Uttarakhand Vidhansabha

लुटेरी दुल्हन भी निकली ट्रेवल एजेंसी संचालक को फंसाने वाली महिला, सट्टेबाज के इशारे पर भी कराई थी एफआईआर

Uttarakhand Vidhansabha

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Vidhansabha