28.2 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बारात का खाना खाने से 16 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पन्ना : पन्ना जिले के सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम कल्दा में बारात में खाना खाने के बाद अचानक से कई लोग बीमार हो गए। सभी बीमारों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न देखते हुए सभी 16 बच्चों को पन्ना के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं परिजनों का कहना है कि बारात कलदा से मैहर गई थी बच्चों ने वहां पर दावत में खाना खाया और अचानक से उल्टी दस्त होने लगे। डॉक्टर का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के कारण यह बच्चे बीमार हुए हैं। इन्हें समय रहते जिला अस्पताल लाया गया जहां एडमिट कर उनका इलाज किया जा रहा है।

Related posts

रीवा में महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने वाले दो फरार, इनके साथी अब भी दे रहे जान से मारने की धमकी

Uttarakhand Vidhansabha

मोबाइल में बिजी थी पत्नी, पति ने डांटा तो 3 बच्चों संग पी लिया जहर; महिला की मौत

Uttarakhand Vidhansabha

कटनी में नई दंड संहिता लागू होने के बाद न्यायालय ने चालान के बाद एक दिन में सुनाया फैसला

Uttarakhand Vidhansabha