26.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

पिस्टल बेचने की फिराक में बैठे थे 4 युवक… मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार

बैतूल। नगर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी पिस्टल और कट्टे की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से तीन देसी कट्टे, एक पिस्टल,एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपितों में एक जिला बदर का आरोपित भी है। आरोपितों को बैतूल के शातिर बदमाश ने बेचने के लिए अवैध हथियार दिए थे। पुलिस अब अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रैन बसेरा चौक के पास यात्री प्रतीक्षालय में चार युवक पिस्टल बेचने की फिराक में बैठे हुए हैं। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके पास के बैग की तलाशी ली तो एक पिस्टल, तीन कट्टे, एक जिंदा कारतूस मिले।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राहुल पिता दीपक रैकवार (24) मराठी महोल्ला बैतूल, दीपेन्द्र उर्फ सरकार पिता संतोष हारोड़े (22) हमलापुर बैतूल, आशीष पिता गुड्डु यादव(19) और भावेश पिता पंजाबराव धोटे(20)बताया। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पकड़ा गया दीपेन्द्र हारोड़े जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय बैतूल से पांच दिसंबर 2023 को एक वर्ष के लिए जिला बदर हुआ था।

वह जिला बदर आदेश का उल्लघंन करते पाया गया। इस पर पर धारा 14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चारों आरोपियों से देशी कट्टे- पिस्टल के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 10-15 दिन पहले उन्हें बैतूल के शातिर बदमाश अज्जू रावण निवासी कंपनी गार्डन बैतूल पिस्टल और कट्टे बेचने के लिए दिए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैतूल में अवैध हथियार खरगोन से लाए जा रहे हैं और उन्हें महाराष्ट्र में बेचा जा रहा है। पुलिस को फिलहाल दो जिलों में हथियार बेचने के संंबंध में जानकारी मिली है।

Related posts

सतवास – पुनासा के बीच मिनी ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर किया विरोध..

Uttarakhand Vidhansabha

सिवनी, मुरैना, मंडला के बाद जबलपुर में मिले 50 से ज्यादा गौ वंश के कंकाल, पुलिस को मिली उग्र आंदोलन की चेतावनी

Uttarakhand Vidhansabha