25.3 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

भजन गायक धर्मेंद्र झा की दोनों पत्नियों पर मामला दर्ज

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने भजन गायक धर्मेंद्र झा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में पता चला है कि भजन गायक अपनी वैवाहिक जिंदगी में खुश नहीं थे और पत्नियों से प्रताड़ित होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक रास्ता अपनाया। पुलिस ने सुसाइड वीडियो और जांच के आधार पर उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल निवासी भजन गायक 35 वर्षीय धर्मेन्द्र झा ने 28 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव को सबसे पहले धर्मेन्द्र की पत्नी नेहा ने देखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की तो उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला। जिसमें भजन गायक ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले नेहा से हुई थी। उसे खुश रखने के लिए उसने सब कुछ किया, लेकिन उसकी प्रताड़ना मुझ पर बढ़ती चली गई।

उसकी वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं। वीडियो में उसने पहली पत्नी कोमल सरदाना पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया था। यहां बता दें कि पहली पत्नी ने भजन गायब धर्मेन्द्र पर दुष्कर्म तक का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने वीडियो को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया था। अब उस वीडियो के आधार पर उसकी पत्नी नेहा व पहली पत्नी कोमल पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

MP में बाघों की मौत पर सियासत, कमलनाथ ने X पर लिखा – शिकारियों और तस्करों की भूमिका की हो जांच

Uttarakhand Vidhansabha

बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई तो पेट्रोल पंप संचालक ने घोषित कर दिया इनाम, फायरिंग कर भिंड से हुए थे फरार

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर किया विरोध..

Uttarakhand Vidhansabha