25.3 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर के बड़े होटल में पुलिस की रेड, लाखों रुपए के साथ जुआ खेल रहे 10 लोग गिरफ्तार

इंदौर : इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के चित्रा नगर स्थित होटल शिव छाया में पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख रुपए जप्त कर गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले में एसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली की होटल पर कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं और बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए इलाके में होटल पर दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 लाख रुपए बरामद किए। फिलहाल पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की है।

Related posts

पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, आसपास के शहरों से बुलाईं दमकलें

Uttarakhand Vidhansabha

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, चार निलंबित

Uttarakhand Vidhansabha

विजयवर्गीय ने शंकर लालवानी की शानदार जीत का श्रेय कांति बम को दिया, कह दी बड़ी बात

Uttarakhand Vidhansabha