19.3 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार बाबा ने अर्धनारीश्वर स्वरूप में दिए दर्शन, रात 1 बजे से कतारों में लगे हजारों भक्त

उज्जैन: सावन के दूसरे सोमवार को महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए रविवार रात 1 बजे से ही भक्त लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। 2.30 बजे भस्म आरती के लिए पट खोले गए। बाबा का भांग, चंदन, सूखे मेवों से श्रृंगार किया गया। महाकाल ने सावन के दूसरे सोमवार को अर्धनारीश्वर स्वरूप भक्तों को दर्शन दिए। आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे।

सावन के पहले सोमवार को 5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए थे, आज भी ऐसी ही संभावना है। भस्म आरती में चलत और परमिशन लेकर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन किए। रात 10.30 बजे तक दर्शनों का सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा।

शाम 4 बजे सावन की दूसरी सवारी निकाली जाएगी। पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पहली सवारी में भगदड़ की स्थिति बनने के बाद कलेक्टर नीरज सिंह ने इस बार सवारी में डीजे पर बैन लगा दिया है। हालांकि, सवारी में पहली बार भोपाल पीएचक्यू से 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड शामिल होगा।

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर उमेश यादव

क्रिकेटर उमेश यादव सोमवार को भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। शाम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी सवारी में शामिल होंगे। वे दोपहर में पालकी का पूजन करेंगे।

Related posts

घर पर बताया बकरी ने सींग मार दिया, 13 वर्षीय बच्चे के जबड़े की सर्जरी में चिकित्सकों ने निकाली ढाई इंच की लकड़ी

Uttarakhand Vidhansabha

मध्‍य प्रदेश के कंवला को कहा जाता है मिनी गोवा, जानिये कैसे पहुंच सकते हैं इस पर्यटन स्‍थल पर

Uttarakhand Vidhansabha

2.50 लाख के लेनदेन में हुई थी बैंक कर्मी की हत्या, रस्सी से गला घोंटकर कुचल दिया था शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha