26.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी मना रहे पर्यटकों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर प्रतिबंधित आदेश जारी किए गए हैं, जिससे किसी की जान माल को नुकसान ना हो पर पार्टी बनाने वाले युवा मान नहीं रहे हैं, इसी कड़ी में सिमरोल और मानपुर पुलिस ने छापा मारते हुए 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आपको बात दें भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पयर्टक स्थलों पर प्रतिबंधित आदेश जारी किये गए है फिर भी पार्टी बनाने युवा वहां पहुंच रहे है। इस मामले में ग्रामीण डीसीपी उमाकांत चौधरी ने बताया पुलिस को सुचना मिली की सिमरोल और मानपुर में झरने के पास कुछ युवा पार्टी बना रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और 4 व्यक्तियों को पकड़ा और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आपको बता दें पिछले चार पांच सालों में क़रीब 40 पर्यटकों की हादसे में मौत हो चुकी है। उसी के बाद इंदौर जिला कलेक्टर ने बारिश के दौरान पर्यटक स्थलों पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए थे।

Related posts

डिंडोरी में दो बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Vidhansabha

गणेश सिंह पांचवीं बार 84949 मतों से लोक सभा चुनाव जीते

Uttarakhand Vidhansabha

सागर घटना में पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री, कांग्रेस को दी दुखद घटना पर राजनीति न करने की सलाह

Uttarakhand Vidhansabha