23.8 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

सेटिंग- गेटिंग के आधार पर अधिकारियों को दिया जा रहा सेवा विस्तार: मोर्चा

#सेवानिवृत्ति उपरांत उत्तराखंड बना सेटिंग बाज अधिकारियों की ऐशगाह !

#दागी अधिकारियों की आ रही मौज |

#ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारियों को कोई पूछने वाला नहीं!

#ट्रांसफर- पोस्टिंग में भी हो रहा जमकर खेल!

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि धामी सरकार ने दागी/ भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार देकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है | इन भ्रष्टअधिकारियों से सरकार मोटी रकम वसूल कर मन माने तरीके से सेवा विस्तार दे रही है, जबकि इसके विपरीत ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारियों को कोई पूछने वाला नहीं है | सरकार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्ट और कमाउ पूत अधिकारियों को ही तवज्जो दे रही है

सेवा विस्तार मामले में एक- आध मामला अपवाद हो सकता है |
नेगी ने कहा कि हालात ये हैं कि छोटे-छोटे अधिकारियों के ट्रांसफर -पोस्टिंग में भी सरकार का हस्तक्षेप है एवं सेटिंग- गेटिंग के आधार पर ही कार्य हो रहे हैं |यहां तक कि हर काम के लिए सरकार ने अपने एजेंट छोड़ रखे हैं | प्रदेश की जनता अब तो यह कहने लगी है कि ऐसी भ्रष्ट सरकार न तो कभी देखी है और न कभी देखने को मिलेगी !
दबी जुबान में भाजपा के कई नेता अपने छोटे-मोटे काम न होने की वजह से परेशान हैं तथा इनका पूछने वाला कोई नहीं है | पत्रकार वार्ता में- विजय राम शर्मा व प्रवीण शर्मा मौजूद थे |

Related posts

राजकोट अग्निकांड: बच्चों को बचाने में जिंदा जली आशा… खुद नहीं बचा पाई अपनी जान, सदमे में परिवार

Uttarakhand Vidhansabha

चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी, लोखंडी सहित ऊंची चोटियां सफेद चादर में लिपटीं

Nidhi Jain

खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन सतर्क

Nidhi Jain

Leave a Comment