33.3 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर लोकपर्व इगास के अवसर पर अग्नि देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोकपर्व इगास के अवसर पर अग्नि देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान उपस्थित सभी गणमान्य जनों एवं देवतुल्य जनता को इगास पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के साथ भेलौ खेला। साथ ही कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्रों का भी वादन किया।

देवभूमि की आत्मा उसकी समृद्ध लोक संस्कृति और परम्पराओं में बसती है। इगास – बूढ़ी दिवाली इसी गौरवशाली परम्परा का प्रतीक है, जो हमारे लोक जीवन की खुशियों, आस्था और एकजुटता का उत्सव है इस लोक पर्व की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों से इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाने की परम्परा प्रारम्भ की गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand Vidhansabha

सिगरेट के लिए मर्डर…जानें कौन था वो भारतीय युवा जिसकी अमेरिका में की गई हत्या

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment