26.9 C
Dehradun, IN
October 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी का शैक्षिक समर्थन, “दीदी की पाठशाला” में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उदयरामपुर में संचालित किया जा रहा “दीदी की पाठशाला” में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। साथ हीं बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान हो इसके लिए आज एक कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया।

­

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि गत जनवरी माह से कोटद्वार भाभर के उदयरामपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए “जय दुर्गा सामाजिक उत्थान संस्थान” के माध्यम से यहां पर एक निशुल्क पाठशाला खोली गई है जिसे गोलू जखमोला बखूबी चला रहे हैं। जब भी वक्त मिलता है मैं भी यहाँ बच्चों को पढ़ाने आती हूँ और इससे मुझे बड़ी ख़ुशी मिलती है।

हमारे द्वारा लगातार गोलू के साथ मिलकर बच्चों को मोबाइल से हटा कर पुनः किताबों में लाने का यह एक प्रयास है। यहाँ वो बच्चे आते हैं जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते है या उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अभी ख़राब है। उन्होंने कहा यहां लगातार बच्चों को मानसिक और शारीरिक विकास पे जोर दिया जा रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा से अलग यहाँ जनरल नॉलेज, अंग्रेज़ी बोलना, गढ़वाली पढ़ना और बोलना, सामाजिक शिक्षा इत्यादि की पढ़ाई साथ ही बच्चों के खेलने के लिए शतरंज, बैडमिंटन, कैरम आदि के सुविधा उपलब्ध कराया है।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बच्चों से सवाल पूछे जिनका जवाब भी बच्चों ने बखूबी दिया । साथ ही उन्होंने बच्चों को बैग , कॉपी, पेन, मिष्ठान बगैर दिया और साथ ही पाठशाला के लिए कंप्यूटर दिया जिससे बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से भी ज्ञान मिलता रहे ।

इस अवसर पर मनीष भट्ट , सुभाष जखमोला , गिरीश जखमोला , रोशन केष्टवाल ,सुमन आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

राजभवन अब बनेगा लोक भवन: सचिव राज्यपाल ने दी जानकारी

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का लोकार्पण

Nidhi Jain

Leave a Comment