35.8 C
Dehradun, IN
April 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

विधि-विधान पूर्वक खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम के कपाटोत्सव‌ के साक्षी बने, सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं।

 

विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा ऊं नम् शिवाय, जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने

 

आपको बता दें कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से पूजा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की आशा व्यक्त की कि इस वर्ष यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार चारधाम में तीर्थयात्रियों को हर संभव यात्री सुविधायें मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

 

वहीं 12 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। इससे पहले श्री केदारनाथ धाम मन्दिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी लगाये गये।

 

कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हुई। छ: बजे श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल,जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती,धर्माचार्यों वेदपाठीगणों भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया तथा मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

 

देवी देवताओं का आव्हान कर जन कल्याण की कामना तथा संकल्प के साथ ही ठीक प्रातः सात बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये।

 

 

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के अवसर पर यात्रा से जुड़े सभी विभागों का आभार जताया कहा कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को अपने स्तर से दर्शन व्यवस्था हेतु मदद कर रही है।

 

वहीं कल शनिवार 3 मई को केदारनाथ धाम के रक्षक, क्षेत्रपाल श्री भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल जायेंगे।इसके बाद केदारनाथ मंदिर की सायंकालीन आरती भी शुरू हो जाएंगी।

Related posts

ई-रिक्शा तोड़ा, ड्राइवर को बेरहमी से पीटा… रुड़की में कांवड़ियों का बवाल

Uttarakhand Vidhansabha

मेडिकल स्टोर पर दवा देते-देते शख्स को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

Uttarakhand Vidhansabha

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के इंस्पेक्टर ने एनएसजी सहायक कमांडर स्वर्गीय हरीश सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment