17.1 C
Dehradun, IN
May 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

फूलदेई के रंग में रंगा मुख्यमंत्री आवास, बच्चों ने दी बसंत की बधाई

शासकीय आवास पर देवभूमि की समृद्ध लोकपरंपरा के प्रतीक लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर बच्चों का आगमन हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे इन नन्हे मेहमानों ने देहरी पर फूल और अक्षत सजाकर जब मधुर स्वर में “फूलदेई, फूलदेई, छम्मा देई…” गाया, तो वातावरण बसंत की खुशबू से परिपूर्ण हो उठा।

इन बच्चों की सरलता, उल्लास और आत्मीयता हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत झलक है। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से मंगलकामना करता हूं।

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है।

Related posts

नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम

Uttarakhand Vidhansabha

ओडिशा: 46 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, कितना है खजाना?

Uttarakhand Vidhansabha

पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून, क्या NEET के चिटबाजों पर लागू होगा?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment