28.7 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

विधायक बंशीधर भगत इंजीनियरों से हुए खफा, बोले तुम्हारे खिलाफ धरने पर बैठूंगा,,,

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने तमाम विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कालाढूंगी एवं कोटाबाग ब्लॉक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और लीकेज जैसी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई , शिविर में सड़क, पानी की तमाम समस्याएं लोगों ने विधायक के सामने रखी तो विधायक बिफ़र गए उन्होंने कहा कि जनता परेशान है । बजट होने के बावजूद भी अधिकारी कार्य करने में लापरवाही बरत रहे हैं,, लिहाजा वह अधिकारियों के खिलाफ ही धरना देंगे और काम नहीं करने वाले अधिकारियों के सस्पेंड होने तक धरना देंगे,,  विधायक बंशीधर भगत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल लीकेज और खराब सड़कों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, इसलिए संबंधित विभाग तुरंत जनसुनवाई करते हुए समस्याओं का निस्तारण करें।  बैठक में सिंचाई विभाग, जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे,, विधायक भगत ने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी ने शांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में किया प्रतिभाग….

Uttarakhand Vidhansabha

जब हाईकोर्ट की महिला-पुरुष जज की बेंच को मिली ‘जोड़ी सदा सलामत रहे’ की दुआ

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment