22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

“धामी सरकार का विकास मॉडल: भीमताल में करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ”

विधानसभा क्षेत्र भीमताल में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी ₹112 करोड़ से अधिक की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

₹9.50 करोड़ से भीमताल-देवीधुरा सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम, नए रोडवेज बस स्टेशन और अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाएगी।

राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण मनोयोग तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि उत्तराखंड की डेमोग्राफिक संरचना, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक संतुलन को सुरक्षित रखते हुए विकास की गति को और तेज किया जाए।

प्रदेश की डेमोग्राफी को असंतुलित करने का प्रयास करने वाले तत्वों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक Ram Singh Kaira जी, नैनीताल जिलाध्यक्ष भाजपा Pratap Bisht जी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में ‘मेरी योजना’ पोर्टल और पुस्तिका का किया शुभारंभ”

Uttarakhand Vidhansabha

मालन पुल सहित 07 योजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Uttarakhand Vidhansabha

ग्रामीण भारत को नई दिशा देगा VB-G RAM G अधिनियम: मुख्यमंत्री

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment