15 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

विकासनगर में अवैध खनन भंडारण पर SDM की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी का अवैध स्टॉक सीज़

विकासनगर में अवैध खनन के भंडारण पर प्रशासन ने छापेमार कार्यवाही की है… लगातार मिल रही शिकायत के बाद SDM विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ जसवंत नगर में मौजूद इस अवैध भंडारण पर धावा बोल दिया। एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राजस्व की टीम ने अवैध भंडारण पर छापामार कार्यवाही करते हुए रेत और बजरी के इन ढेरो की नापतोल कर डाली। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन की टीम ने कार्यवाही को अंजाम देने के बाद जुर्माने सहित अन्य कार्यवाही के लिए मामले को खनन विभाग को सौंप दिया है। अब इस मामले में आगे की कार्यवाही खनन विभाग करता नजर आएगा। प्रशासन का दावा है की अवैध खनन और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी रहने वाली है।

Related posts

देहरादून के अर्णव पांडेय ने इंटरमीडिएट में मारी बाजी, 99% नंबर लाकर बने टॉपर, कैलिफोर्निया में करेंगे आगे की पढ़ाई”

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री आवास पर संगठनात्मक मुद्दों पर अहम…

Nidhi Jain

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में मलिन बस्तियों के पुनर्वास और शहर को स्लम-मुक्त बनाने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment