20.2 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

“बीजेपी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान! सांसद अनिल बलूनी के बयान से गर्माई राजनीति”

बीजेपी के भीतर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयान खुद इसकी तकदीर कर रहे हैं। पहले कई नेताओं ने अपने बयानों में इसकी पुष्टि की है, अब सांसद अनिल बलूनी का बयान इसकी गवाही दे रहा है। क्या है पूरा मामला देखिए हमारी इस रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चौहान समेत कई नेताओं के बयानों ने न केवल भारतीय जनता पार्टी को असहज किया बल्कि, सरकार पर भी सवाल खड़े किए। हालिया और चौका देने वाला बयान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस पासपोर्ट ऑफिस को खोलने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया वह एक साइन से क्यों लटका हुआ है। इसकी वह पड़ताल कर रहे हैं। सुनिए क्या बोले सांसद अनिल बलूनी।  उधर इस पूरे प्रकरण पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सांसद के बयान से किनारा करते हुए राज्य सरकार की पैरवी करते हुए कहा कि अनिल बलूनी ने यह बयान किस संदर्भ में दिया इसको वही ठीक प्रकार से बता पाएंगे, लेकिन प्रदेश सरकार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। बीजेपी की इस अंदरूनी कलह पर कांग्रेस को भी मौका मिल गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो डबल इंजन की सरकार अलग-अलग राह पर चल रही है। जिस तरह से सांसद अनिल बलूनी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बीजेपी के नेताओं के बयान से यह तो स्पष्ट है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि उत्तराखंड बीजेपी के भीतर किस बात की कशमकश है इस बात का हमारे पर कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

Related posts

उत्तराखंड में कोरोना का एक और मामला सामने आया, पटेल नगर क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित

Uttarakhand Vidhansabha

कुमाऊं का सबसे बड़ा शोभन सिंह जीना बेस अस्पताल का ICU चार साल से ठप, करोड़ों की मशीनें फांक रहीं धूल, कोई नहीं ले रहा सुध

Uttarakhand Vidhansabha

राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न

Nidhi Jain

Leave a Comment