23.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने ताड़ीखेत, अल्मोड़ा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का किया शुभारंभ

ताड़ीखेत मैदान, अल्मोड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार ‘प्रशासन गांव की ओर, बहुउद्देशीय शिविर’ में ₹77 करोड़ की लागत से 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही देवतुल्य जनता को संबोधित किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने और माताओं-बहनों तथा युवाओं के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के चक्कर न काटने पड़ें। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इन शिविरों में पात्र नागरिकों द्वारा योजनाओं हेतु आवेदन भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta जी, माननीय विधायक Dr.Pramod Nainwal जी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अनिल शाही जी, जिलाध्यक्ष भाजपा घनश्याम भट्ट जी उपस्थित रहे।

Related posts

वडोदरा में CM आवास योजना में मुस्लिम परिवार को मिला घर, लोगों ने दी भूख हड़ताल की धमकी

Uttarakhand Vidhansabha

गूगल मैप से चलने वाले हो जाएं अलर्ट, आंखों को खोल देगा ये हादसा

Uttarakhand Vidhansabha

चौथे स्तंभ के बचाव में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत!

Nidhi Jain

Leave a Comment