15 C
Dehradun, IN
November 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

गढ़वाल में पर्यटन को नई पहचान: प्रतीक जैन के नेतृत्व में पनवाली कांठा ट्रैक, गांव-गांव तक पहुंचेगा रोजगार

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने रुद्रप्रयाग जनपद के पनवाली कांठा क्षेत्र में एक नए ट्रैकिंग रूट को एक्सप्लोर किया है। निगम के एमडी प्रतीक जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह ट्रैक बांगर क्षेत्र से होते हुए पधानी ताल के ऊपर स्थित खूबसूरत पहाड़ी इलाकों से गुजरते हुए चिरवटिया तक पहुंचता है, जो रुद्रप्रयाग-टिहरी बॉर्डर के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में ट्रैकिंग को बढ़ावा देना जीएमवीएन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। हाल ही में इस ट्रैक पर 70 से 80 लोगों की एक ट्रैकिंग एक्सपीडिशन भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने 3 से 4 दिन तक इस रूट का अनुभव लिया। प्रतीक जैन ने बताया कि इस ट्रैक को विकसित करते समय इसे आसपास के गांवों के होमस्टे से जोड़ने की योजना है। इससे बाहर से आने वाले पर्यटक स्थानीय घरों में ठहर सकेंगे, जिससे उन्हें ग्रामीण जीवन का अनुभव मिलेगा और गांव के लोगों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से इस ट्रैकिंग रूट को जल्द ही शुरू किया जाएगा, जो गढ़वाल में पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।

Related posts

युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, बातचीत ही रास्ता… पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोले PM मोदी

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम धामी ने कहा चार धाम यात्रा की सभी तैयारी पूरी

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को संरक्षण, गौसेवा के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस

Nidhi Jain

Leave a Comment