24.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी में 24वें बण्ड विकास मेले में की शिरकत

संस्कृति, परंपरा, उत्सवधर्मिता और विकास को समर्पित पीपलकोटी (चमोली) में आयोजित 24वें बण्ड विकास मेले में सम्मिलित हुआ। मेले में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति और उत्तराखंड की मूल पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठा रही है। वर्ष 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा इस पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक यात्रा की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से की जा रही हैं और क्षेत्रवासियों की मांगों के अनुरूप हर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी घोषणाएं भी की गईं। साथ ही लॉर्ड कर्जन रोड, ग्वालदम से तपोवन का नाम परिवर्तित कर “नंदा–सुनंदा परिपथ” किए जाने की घोषणा की, जो आस्था, संस्कृति और विकास के समन्वय का प्रतीक बनेगा।

विशाल संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता के स्नेह, स्वागत एवं अभिनंदन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर माननीय विधायक Bhupal Ram Tamta जी समेत अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

Related posts

अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी लेकिन माफी नहीं चाहिए… बोले राहुल गांधी

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ यात्रा में पुलिस निभा रही अपनी भूमिका

Uttarakhand Vidhansabha

अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Nidhi Jain

Leave a Comment