28.7 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

अंकिता हत्याकांड: वायरल वीडियो पर भाजपा का बड़ा बयान, ‘सबूत मिलने पर सरकार हर जांच को तैयार’

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आज सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मामले के सामने आते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी। जांच के बाद दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है।सुबोध उनियाल ने यह भी कहा कि न्यायालय ने एसआईटी जांच को सही ठहराया है। आगे कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रमाण के साथ सामने आता है, तो सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार है। साथ ही, साक्ष्य देने वालों को सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।  आपको बता दें कि अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से सरकार पर VIP को बचाने और सही तरीके से इन्वेस्टिगेशन न कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

Related posts

हनुमान जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Nidhi Jain

कार्मिकों को पुरानी पेंशन (ओपीएस) लागू करने को मोर्चा ने बोला हल्ला

Uttarakhand Vidhansabha

महाराष्ट्र में हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, NCP विधायक के घर पर पहले की पत्थरबाजी फिर लगा दी आग

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment