16.1 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

अंकिता हत्याकांड: वायरल वीडियो पर भाजपा का बड़ा बयान, ‘सबूत मिलने पर सरकार हर जांच को तैयार’

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आज सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मामले के सामने आते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी। जांच के बाद दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है।सुबोध उनियाल ने यह भी कहा कि न्यायालय ने एसआईटी जांच को सही ठहराया है। आगे कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रमाण के साथ सामने आता है, तो सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार है। साथ ही, साक्ष्य देने वालों को सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।  आपको बता दें कि अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से सरकार पर VIP को बचाने और सही तरीके से इन्वेस्टिगेशन न कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

Related posts

महंगी बिजली खरीद व लाइन लॉस के खेल में पिस रहा विद्युत उपभोक्ता: मोर्चा

Uttarakhand Vidhansabha

धामी कैबिनेट के 16 बड़े फैसले: पर्वतीय चकबंदी नीति से लेकर पंचायत भवनों के बजट में बढ़ोतरी तक, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा विभाग में कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर

Nidhi Jain

कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के अंतिम स्टेंशन सिवाई में टनल हुई आर पार,गौचर से सिवाई टनल का हुआ ब्रेक थ्रू

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment