19.7 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

“ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल से कोटद्वार लालबत्ती चौक के मुख्य चौराहे पर स्थापित हुई वीरबाला तीलू रौतेली की मूर्ति”

वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच के सदस्यों ने कोटद्वार विधानसभा में निम्बूचौड़ स्थित विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के निजी आवास पर मुलाकात कर कोटद्वार लालबत्ती पर स्थित तीलू रौतेली की मूर्ति को साइड से मुख्य चौराह पर स्थापित करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया । ऋतु खण्डूडी ने बताया कोटद्वार विधायक बनने से पूर्व से ही लालबत्ती चौक पर वीरबाला तीलू रौतेली मंच द्वारा मूर्ति को बीच चौराह पर स्थापित करने के लिए प्रयास किया जा रहा था। किंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के नियम के तहत यह मुमकिन होना कठिन लग रहा था । एक कार्यक्रम के दौरान तीलू रौतेली मंच द्वारा मुझे इस विषय से अवगत कराया गया । आज सबको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि वीरबाला तीलू रौतेली की मूर्ति के स्थापित होने के बाद जहां एक और उन्हें सम्मान मिलेगा वहीं दूसरी ओर यह एक आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।  अध्यक्ष बिना रावत ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण से मुलाकात कर उनसे जब इस विषय पर बात हुई तो उनके द्वारा शीघ्रता से ही तीलू रौतेली चौक पर मूर्ति को मुख्य चौराह पर लगाने के लिए कहा गया ।विस अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने तीलू रौतेली चौक पर मूर्ति स्थापित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, पुलिस प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी अधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

Related posts

30 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति की कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

Uttarakhand Vidhansabha

विकासनगर में खबर का बड़ा असर, ढकरानी और ढालीपुर में खनन विभाग का छापा!

Nidhi Jain

सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment