24.6 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

भानियावाला फोरलेन मामला: 4400 पेड़ों के कटान पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार-एनएचएआई को बैठक कर सुझाव देने के निर्देश

उत्तरखण्ड हाईकोर्ट ने एनएचएआई के द्वारा ऋषिकेश के भानियावाला में बनाए जा रहे फोर लेन सड़क की जद में आ रहे करीब 4400 पेड़ों के कटान के मामले पर सुनवाई की। आज हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप पेड़ो का ट्रांसप्लांट नही हुआ है। और न ही नियमो के तरत अंडर पास बनाये जा रहें है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार व एनएचएआई से कहा है कि इस समस्या को हल करने के लिए बैठक कर सुझाव कोर्ट में पेश करें। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 दिसम्बर की तिथि नियत की है।आपको बता दे कि देहरादून निवासी रीनू पाल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि ऋषिकेश भानियावाला के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए 3 हजार से अधिक पेड़ों को काटने के लिए चिन्हित किया गया है जो कि एलीफेंट कॉरिडोर के मध्य में आता है। जिसकी वजह से हाथी कॉरिडोर सहित अन्य जंगली जानवर प्रभावित हो सकते है। इसके बनने से जानवरों की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। लिहाजा इसपर रोक लगाई जय। पूर्व में भी उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद शिवालिक एलीफेंट रिजर्व को संरक्षित किया गया था।.

Related posts

स्मार्ट सिटी के 21 प्रोजेक्ट पूरे, ग्रीन बिल्डिंग पर फोकस

Nidhi Jain

जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम का हुआ विधिवत लोकार्पण

Nidhi Jain

केदारनाथ धाम में 35 दिनों में आठ लाख का आंकड़ा पार

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment