35.7 C
Dehradun, IN
June 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचार

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उत्तराखंड में लगातार कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस हमलावर है…. आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन राजपुर रोड से पुलिस मुख्यालय सुभाष रोड़ तक प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की… पुलिस ने PHQ से पहले ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया… इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल के साथ ही सभी कार्यकर्ता रोड पर बैठकर ही जमकर नारेबाजी करने लगे…. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था तार तार होती जा रही है….हाल ही में हल्द्वानी में किसान सुखविंदर सिंह की आत्महत्या के बाद यह सवाल और ज्वलंत होते जा रहे हैं…. अभी तक पुलिस कप्तान के खिलाफ कार्रवाई न होना यह दिखाता है कि राज्य में पुलिस और भाजपा के नेता एक दूसरे के पूरक होने का काम कर रहे हैं… इसके साथ ही उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को भी कानून व्यवस्था की बदहाली से जोड़ते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की….

Related posts

स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर सहमति बनाने में जुटी सरकार, खरगे-अखिलेश समेत विपक्षी नेताओं से की बात

Uttarakhand Vidhansabha

पोखरी में सियासी संग्राम: UKD के विरोध पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान

Nidhi Jain

गोलियों की तड़तड़ाहट और ट्रंप ने कान पर रखा हाथ, बैठे नीचे… देखें हमले का वीडियो

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment