21.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

हरिद्वार में पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग’ के शुभारम्भ पर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया। सच्ची शक्ति विचारों में निहित होती है, शरीर में नहीं, और दिव्यांगता सीमाएं नहीं बल्कि असीम संभावनाओं का प्रतीक है। आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने अदम्य साहस, प्रतिभा और परिश्रम के बल पर संपूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में पिछले एक दशक में देश के खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। आज भारत का खेल बजट तीन गुना बढ़ चुका है और हमारे खिलाड़ी वैश्विक मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी डबल इंजन सरकार भी उत्तराखंड में आधुनिक एवं समावेशी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि आज देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो रहा है और प्रदेश तेजी से खेलों का उभरता केंद्र बन रहा है।

Related posts

CPI माओवादी गिरफ्तारी और हथियार जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 23वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Uttarakhand Vidhansabha

भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स… राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर क्यों उठाए सवाल?

Uttarakhand Vidhansabha

पिता को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया 12 साल का बेटा, आखिर में जो हुआ रुला देगा आपको

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment