29.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

राज्यपाल गुरमीत सिंह का विज़न: उत्तराखण्ड को रक्षा उद्योग का नया सशक्त केंद्र बनाने की पहल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) का भ्रमण किया तथा एसआईडीएम के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने रक्षा उद्योग से जुड़ी वर्तमान गतिविधियों, नई तकनीकों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत की रक्षा शक्ति केवल हथियारों पर निर्भर नहीं है, बल्कि मजबूत संस्थाओं, आपसी सहयोग और सशक्त औद्योगिक ढांचे से बनती है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में एसआईडीएम जैसे संगठन सरकार और उद्योग के बीच सेतु की भूमिका निभा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड, जो परंपरागत रूप से सशस्त्र बलों को बड़ी संख्या में जवान उपलब्ध कराता रहा है, अब रक्षा उद्योग और उससे जुड़ी सेवाओं में भी अपनी भूमिका को विस्तार देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर सड़क संपर्क, औद्योगिक ढांचा और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने एसआईडीएम के प्रतिनिधियों को उत्तराखण्ड आने का आमंत्रण दिया और कहा कि राज्य रक्षा उद्योग के लिए अनुकूल, सुरक्षित और सहयोगी वातावरण प्रदान करता है। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे उत्तराखण्ड में निवेश करें और नई तकनीकों को राज्य में लाकर रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करें।  उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रशिक्षण, रखरखाव और तकनीकी सहयोग जैसी सहायक भूमिकाओं में राष्ट्रीय रक्षा उद्योग से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

Related posts

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, यूसीसी पर मिला अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन

Uttarakhand Vidhansabha

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Uttarakhand Vidhansabha

“मुख्यमंत्री के विज़न से बदल रही प्रदेश की तस्वीर, हर क्षेत्र में दिख रहा विकास का असर”

Nidhi Jain

Leave a Comment